Breaking News
Home / अजमेर / देशभर में छाया नामदेव जयंती का उल्लास

देशभर में छाया नामदेव जयंती का उल्लास

namdev 5

कई शहरों में विभिन्न आयोजन
अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 745 वीं जयंती देवउठनी एकादशी को लेकर देशभर के नामदेव समाजबंधुओं में गजब का उत्साह है। महाराष्ट्र से लेकर पंजाब, राजस्थान से लेकर गुजरात सहित विभिन्न प्रांतों में नामदेव जयंती को लेकर पुरजोर तैयारियां हैं। इस मौके पर कई जगह वृहद पैमाने पर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जयंती समारोह का आगाज शनिवार को ही हो गया। इसके तहत कई जगह भजन-कीर्तन व जागरण के आयोजन हुए। नामदेव जयंती की पूर्व संध्या पर बगड़ी नगर में झूंठा रायपुर स्थित सांवला जी मंदिर में भजनों का आयोजन किया गया।

सांवला जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन प्रकाश खमायचा ने बताया कि रविवार को नामदेव जयंती पर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें कई जीवंत झांकियां भी होंगी। साथ ही कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके बाद समारोह आयोजित किया जाएगा। उसमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
पाली जिले के ग्राम चांचोड़ी में विशेष आरती व भजनों का आयोजन किया गया। इसमें समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। यहां रविवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल, मुंबई की ओर से भायंदर (ईस्ट) में आर.एन.पी.पार्क, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास नामदेव वाटिका में स्वागत समारोह व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भवन की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई और महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। महाआरती में समाजबंधुओं ने श्रद्धा से भाग लिया। यहां रविवार को नामदेव महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और महाप्रसादी होगी।
गोंदिया में नामदेव जयंती पर मुर्री लाल पहाड़ी जी.एस.हाई स्कूल के पास जयंती समारोह मनाया जाएगा।
सिरोह में रविवार को नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन कार्यक्रम होगा। श्री नामदेव छीपा युवा समाज, सिरोह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाजबंधु भाग लेंगे। इस दौरान भजन संध्या भी होगी।
कवर्धा में महामाया मंदिर पास वीर सावरकर भवन में मूर्ति प्रतिष्ठा एवं पूजन कार्यक्रम होगा। यहां सोमवार को भगवान के छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।

sant namdev231

शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
नामदेव जयंती का उत्साह सोशल मीडिया पर भी खूब नजर आया। समाजबंधुओं में वाट्सअप व फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए एक-दूसरे को नामदेव जयंती की शुभकामना देने का दौर जारी है। नामदेव महाराज से जुड़े प्रेरक प्रसंगों व अन्य जानकारियों का आदान-प्रदान हो रहा है।

खास बात यह भी है कि दूरदराज होने वाले कार्यक्रमों के फोटो व अन्य जानकारियां भी शेयर की जा रही हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट ने समाजबंधुओं को एक-दूसरे के और नजदीक ला दिया है।

Check Also

प्रसिद्ध TV कलाकार कपिल पंजाबी ने अजमेर में किया मतदान 

न्यूज नजर डॉट कॉम अजमेर। लोकतंत्र का आधार मताधिकार है। यह अधिकार होने के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *