Breaking News
Home / जोधपुर / धर्म भाई ने बहन की पुत्री का किया देहशोषण, पति को भेजी अश्लील क्लिपिंग

धर्म भाई ने बहन की पुत्री का किया देहशोषण, पति को भेजी अश्लील क्लिपिंग

rape2
जोधपुर। एक महिला ने अपने धर्म भाई के खिलाफ पुत्री से देहशोषण करने और अश्लील वीडियो क्लिंपिंग और फोटोज वाट्सअप पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। डांगियावास के पालासनी निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ननिहाल रामासनी गांव में आया हुआ है, जिसके पास के गांव रामपुरिया निवासी विक्रम सिंह पुत्र भोम सिंह उसका धर्म भाई बना हुआ है। विक्रम सिंह बसों का संचालन करता है। दोनों परिवारों को धर्मेला के कारण एक दूसरे के घर पर आना जाना था। करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी एक नाबालिग पुत्री पाली में रहने वाली अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिये इस धर्म मामा की बस में रोहट तक गई। वहां पर बस खाली होने के बाद विक्रम सिंह ने उसकी पुत्री के साथ पहली बार दुष्कर्म किया। इस घटना को सार्वजनिक करने की धमकी देकर विक्रम सिंह उसकी पुत्री को मौका लगने पर उसके घर पर और अपने घर पर तथा कई बार बस में ले जाकर देह शोषण करने लगा।
पीडि़ता की मां ने बताया कि एक दो बार विक्रम सिंह उसकी पुत्री को अपने घर पर भी ले गया, जहां पर उसने अपनी पत्नी पुष्पा कंवर की मौजूदगी और सहमति और सहयोग से अपने घर में उसकी पुत्री के साथ गलत काम किया और तब उसने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो क्लिंपिंग भी बना ली।
दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता की मां ने बताया कि इस बीच उसने अपनी पुत्री की शादी गत वर्ष 22 नवंबर को कर दी। मगर नाबालिग से उसका मुकलावा नहीं करवाया गया। निरंतर विक्र म सिंह के संपर्क में आने से उसकी पुत्री गर्भवती भी हो गई जिसके बाद इस पूरे यौन शोषण प्रकरण का खुलासा हुआ। तब आरोपी और उसकी पत्नी ने उसका गर्भपात कराने को कहा और वे उसको 3 मार्च को जोधपुर भी लेकर आए। मगर बात नहीं बनने पर 7 मार्च का आना तय हुआ। मगर पीडि़ता 7 मार्च को जोधपुर नहीं आ पाई। मामला बढऩे पर आरोपी और उसकी पत्नी ने उसकी पुत्री की अश्लील क्लिंपिंग वाट्सअप पर पुत्री के पति के मोबाइल पर और अन्य रिश्तेदारों के मोबाईल पर डालकर उनको बदनाम करना शुरू कर दिया। जांच डांगियावास थानाधिकारी रामसिंह कर रहे है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *