Breaking News
Home / breaking / धौलपुर कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल, जयपुर जिला प्रमुख कांग्रेस में

धौलपुर कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल, जयपुर जिला प्रमुख कांग्रेस में

जयपुर/धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक शर्मा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। शर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सरकारी कार्यालय में मुलाकात की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बनवारी लाल के पुत्र अशोक शर्मा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को धौलपुर में मजबूती मिलने के साथ ब्राह्मणों का समर्थन हासिल होगा। वह पिछला चुनाव धौलपुर से कांग्रेस के टिकट पर हार चुके हैं।

उधर, जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, पूर्व मंत्री उषा पूनिया, नारायण लाल बेड़ा, पूर्व जिला प्रमुख बिंदु चौधरी व विजय पूनिया भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …