Breaking News
Home / breaking / प्रतिनिधि अधिवेशन में गरजेे कर्मचारी- सरकार को हमारी सुननी चाहिए

प्रतिनिधि अधिवेशन में गरजेे कर्मचारी- सरकार को हमारी सुननी चाहिए

 

अजमेर। देश को विपत्ति के समय कर्मचारियों व मज़दूरों की जरूरत पड़ी तब राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े मजदूर संघ व कर्मचारियों ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर मन तन मन धन से सेवा कार्य किए।

 

ये बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अजमेर महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन ने राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के जिला अधिवेशन में व्यक्त किए।

 

ऐसे में सरकार को कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। मजदूर से लेकर कर्मचारी वर्ग और व्यवसायी सभी मिलकर देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अनूप सक्सेना ने कहा कि सरकार ने कर्मचारी हित में हुए समझौते लागू नहीं कर वादा खिलाफ़ी की है, इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सरकार अल्प वेतनभोगी मंत्रालयिक कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।

वेतन विसंगति दूर करने, अनुसूची पांच को वापस करने, वेतन आयोग का नगद लाभ एक जनवरी से देने, सहायक प्रशासनिक अधिकारी का पद राजपत्रित कर ग्रेड पे 4800 व कनिष्ठ सहायक को ग्रेड पे 3600 करने आदि मुद्दे अब भी लम्बित हैं। जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना सरकार व राज्य कर्मचारियों के हित में है।

सम्मेलन के विशिष्ठ अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष कश्मीर सिंह थे तथा मंच संचालन मूलचंद डीडवनिया व जय गोयल ने किया। इससे पूर्व भारत माता व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा

प्रदेशाध्यक्ष अनूप सक्सेना जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसका कार्यकाल तीन साल होगा। सर्वसम्मति से अनिल जैन को जिलाध्यक्ष, मनोज वर्मा जिला मंत्री, लक्ष्मण सिंह गौड कार्यकारी अध्यक्ष, अतुल माथुर व जसवंत कुमार उपाध्यक्ष, राजकुमारी लख्यानी महिला मंत्री, दीपक मंडोलिया कोषाध्यक्ष, सुनीता यादव, प्रदीप वर्मा प्रचार मंत्री, जय गोयल विधि मंत्री, मुकेश मूंदडा, दीपेश शर्मा संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह राठौड़, अशोक कुर्डिया, राजेश चौधरी, प्रणत जैसवाल, अजय लोढ़ा, प्रदीप गहलोत, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।

वर्धमान जैन को ब्यावर ईकाई अध्यक्ष, उमेश मूंदडा केकडी तहसील अध्यक्ष व शिव सिंह देवड़ा मंत्री मनोनीत किया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सुनील दत्त जैन ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …