Breaking News
Home / breaking / 5 अगस्त शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

5 अगस्त शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 
सावन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 20.52 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आपको क्रोध पर संयम रखना चाहिए। वरना आपके कार्य और सम्बंध बिगड़ने की आशंका है। मानसिकरूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।
वृषभ :- आज दिन ठीक नहीं है। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। आज कार्यभार अधिक रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित हो सकते हैं। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुन :- आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। मित्रों और परिजन के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों का सुख मिलेगा। वाहनसुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क :- आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह :- आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। स्नेहीजन और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें। मानसिक एकाग्रता से कुछ अच्छा कार्य कर लेंगे।

कन्या :- आज का दिन लाभदायी नहीं है। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिकरूप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें।

तुला :- आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। स्वजन के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिकरूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। भावुकता आपके मन को द्रवित कर देगी।

वृश्चिक :- परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। आपकी बातों से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्त करने में अवरोध आ सकते हैं।

धनु :- आज धार्मिक प्रवास होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिकरूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य पड़ेंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उत्पन्न हो सकते हैं। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव होगा।

कुंभ :- आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

मीन :- व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …