Breaking News
Home / breaking / भाजपा की पार्षद भारती जांगिड का कोरोना से निधन

भाजपा की पार्षद भारती जांगिड का कोरोना से निधन

अजमेर। नगर निगम अजमेर में वार्ड 28 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद भारती जांगिड़ का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे कई दिनों से जेएलएन अस्पताल में भर्ती रहकर कोरोना से जंग लड़ रही थी लेकिन अंततः आज जंग हार गई। महापौर ब्रजलता हाड़ा ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि यह नगर निगम परिवार के लिए दुख की घड़ी है। भारती जांगिड़ के निधन से सभी पार्षद नगर निगम कर्मचारी व अधिकारी भी अत्यंत दुखी है।

भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने जांगिड के निधन पर संवेदना जताते हुए कहा कि यह क्षति भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत क्षति है, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अत्यंत दुख व्यक्त कर रहा है, भाजपा हर तरह से भारती जांगिड़ के परिवार के साथ है।

डॉक्टर हाडा ने कहा कि इलाज के दौरान भी भाजपा एक परिवार की तरह से उनके साथ थी किंतु नियती के आगे किसी की नहीं चलती। हम सब ईश्वर से शोक संतृप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

सांसद भागीरथ चौधरी ने पार्षद भारती जांगिड के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने जांगिड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह सेवा कार्यो में सदैव अग्रिणी रहतीं थीं। इस विषम परिस्थिति में भगवान उनके परिवार को सम्बल दे।

दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भारती जांगिड़ दक्षिण विधानसभा की जन सेवा को समर्पित भाजपा पार्षद थीं। आज उनके निधन से हमने एक सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।

नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन, जिला महामंत्री संपत सांखला, रमेश सोनी, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मेंश जैन, प्रवीण जैन, दीपक सिंह राठौड़, सीमा गोस्वामी, हेमंत सुनारीवाल, रमेश मेघवाल, रचित कच्छावा समेत भाजपा जिला पदाधिकारियों, भाजपा पार्षदों ने भी संवेदना व्यक्त की।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …