Breaking News
Home / जोधपुर / मसूरिया पहाड़ी से कूदी महिला

मसूरिया पहाड़ी से कूदी महिला

dead body
जोधपुर। मसूरिया पहाड़ी से आज दोपहर को कूदी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला काफी लम्बे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका कार्यवाही बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मूलत: राजसमंद जिले के भीम इलाके की कमला नामक महिला आज दोपहर 12 बजे करीब मसूरिया पहाड़ी से कूद गई। ऊंचाई से कूदने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला काफी लम्बे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और वह हाईकोर्ट कॉलोनी क्षेत्र में रहती थी जिसका जीवन यापन क्षेत्रवासी करते थे। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरु की।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *