Breaking News
Home / breaking / महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को किया नमन

महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को किया नमन

जयपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर बुधवार को महाराणा प्रताप युवा सेना, राजस्थान की ओर से हीरापुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अवाना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर याद किया।

इस दौरान जयपुर जिला अध्यक्ष गौरव चपराणा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र चौधरी, महासचिव दयानंद यादव, प्रदेश मंत्री माणिक भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी विजय भारद्वाज, प्रदेश सचिव निखिल थराणिया, जिला प्रभारी नवदीप शेखावत, जिला सचिव रेहान बैरवा आदि मौजूद रहे।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …