जयपुर। राज्य सरकार के कर्मचारियों पर सप्ताह में दो दिन खादी पहनने की अनिवार्यता लागू की जा सकती है। यह अनिवार्यता दो अक्टूबर को गांधी जयंती से लागू की जा सकती है।
राजस्थान के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बडगूजर ने इस बारे में एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है और बताया जाता है कि इस पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। दो अक्टूबर से यह अनिवार्यता लागू की जा सकती है। बडगूजर खादी बोर्ड के कर्मचारियों पर खादी पहनने की अनिवार्यता लागू कर चुके हैं। राज्य कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, विधायकों व सांसदों पर भी इसकी अनिवार्यता लागू की जा सकती है। बिहार में इस तरह की अनिवार्यता लागू की जा चुकी है।