Breaking News
Home / जोधपुर / रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो आरोपी गिरफ्तार

रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो आरोपी गिरफ्तार

doctor
जोधपुर। रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ चार दिन पहले हाथापाई और मारपीट के प्रकरण में रविवार दोपहर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इससे पहले पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। दोपहर बाद अस्पतालों में डॉक्टरों का आना शुरू हो गया।
चार दिन पहले मथुरादास माथुर अस्पताल में पाली से सड़क दुर्घटना में घायल को लाया गया था। तब उसके परिजनों ने रेजीडेंट डॉक्टर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे माहौल गर्मा गया और डॉक्टर्स ने हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में मारपीट करने वालों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई थी।

 

पुलिस कार्रवाई नहीं होने से डॉक्टर हड़ताल पर अड़े रहे। आज सुबह पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों लोकेंद्र सिंह और अजीत सिंह को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

Check Also

कांग्रेस के सोशल मीडिया ग्रुप में मीडिया को बताया मोदी की ‘तवायफ’

सन्तोष खाचरियावास @ अजमेर चुनावी घमासान के दौर में बीजेपी को कोसते-कोसते कांग्रेसी अब खुलकर मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *