Breaking News
Home / breaking / लो, सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, न्यूज नजर की खबर सही

लो, सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, न्यूज नजर की खबर सही

 

न्यूज नजर डॉट कॉम

अजमेर/जयपुर। नवगठित भजनलाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 फीसदी वैट कम करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद यह ऐलान किया गया। इससे पेट्रोल अधिकतम 5 रुपए 30 पैसे तक सस्ता होगा।

उधर, केन्द्र की मोदी सरकार ने भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पेट्रोल पर 2 रुपए प्रतिलीटर की कमी कर दी है।

न्यूज नजर ने 3 दिन पहले 11 मार्च को इस सिलसिले में खबर प्रकाशित कर दी थी। तब पेट्रोल पंप संचालक खुद ही आशान्वित नहीं थे। अब न्यूज नजर की खबर पर मुहर लगने से वे खुश हैं।

 

हालांकि वैट कम होने से उन्हें तगड़ा आर्थिक नुकसान भी होगा, क्योंकि उनके स्टॉक में पड़ा तेल पुरानी वैट दर पर खरीदा गया है और शुक्रवार सुबह 6 बजे से उन्हें 2 फीसदी कम वैट पर बेचना पड़ेगा।

इसके अलावा राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) बैनरतले पम्प संचालक अपना कमीशन बढ़वाने की मांग रहे थे। यह मांग पूरी नहीं होने से उनके हाथ खाली ही रह गए हैं।

खबर पढ़ें

कभी भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, भाजपा सरकार पर भारी दबाव

 

यह भी देखें

 

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …