Breaking News
Home / राजस्थान / हत्या के बाद युवक की गर्दन काटी

हत्या के बाद युवक की गर्दन काटी

dead body
उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र के लोयरा गांव में एक युवक की हत्या कर गर्दन को काटकर शव एक खेत के कमरे में नग्नावस्था में फेंक दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के लोयरा गांव में गणेश पुत्र परथा गमेती सुबह अपने खेत पर बनी एक कोटड़ी में गया था। कोटड़ी में घुसते ही देखा तो उसी गांव का मांगीलाल (25) पुत्र रत्ता गमेती का शव पड़ा था। मृतक की गर्दन को धारदार हथियार से काटकर धड़ से अलग किया हुआ था। इसके साथ ही शव पूरी तरह से नग्रावस्था में था। यह देखकर खेत मालिक के होश उड़ गए और उसने पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना पर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह जैन मय जाब्ते के मौके पर आए और स्थिति को देखकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर डिप्टी गोपालसिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज भी मौके पर आए।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में कर मोर्चरी में रखवाया और पूछताछ की तो सामने आया कि मृतक घिसाई का काम करता था और अधिकांश समय में घर से बाहर ही रहता था। मृतक के परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मदार में किसी के यहां पर नाते चली गई थी। जो कुछ समय पूर्व पुन: आई थी। जो कुछ समय तक तो साथ में रही और बाद में पुन: अन्यत्र चली गई थी। मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी और उसके पति पर भी शक जताया है।

इधर, पुलिस का कहना है कि मृतक का शव जिस अवस्था में मिला है उससे अवैध संबंधों की आशंका है। पुलिस के अनुसार मृतक के संभवतया किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *