Breaking News
Home / breaking / 12 साल बाद रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्रग्रहण, जानिए क्या होगा शुभ मुहूर्त ​

12 साल बाद रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्रग्रहण, जानिए क्या होगा शुभ मुहूर्त ​

 

कोटा। भाई-बहनों के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार 7 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रग्रहण भी होगा। ऐसा संयोग 12 साल बाद बन रहा है। इससे पहले वर्ष 2005 में रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण लगा था।

 

वहीं इस दिन ग्रहणकाल और भद्रा का असर रहेगा। इससे राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त मात्र 3 घंटे का मिल रहा है। 7 अगस्त को चंद्रग्रहण रात 10.53 बजे से शुरू होगा। इसका मोक्षकाल देर रात 12.48 बजे तक होगा।


चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहणकाल से 9 घंटे पहले लगता है। रक्षाबंधन के दिन सूतक दोपहर 1.53 बजे से शुरू हो जाएगा।

इसके साथ ही सुबह 11.04 बजे तक भद्रा रहेगी। सूतक व भद्रा काल में सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। इस वजह से पर्व भी प्रभावित होगा। बहनें अपने भाइयों को राखी भद्रा की समाप्ति और सूतक लगने से पहले मिलने वाले शुभ मुहूर्त में बांध सकती हैं।

ऐसे में वे सुबह 11.05 बजे से लेकर दोपहर 1.53 तक ही राखी बांध सकेंगी। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 55 मिनट रहेगी। चंद्रग्रहण पूर्ण न होकर खंडग्रास होगा और संपूर्ण भारत में दिखेगा। इस वजह से सभी जगह ग्रहण का प्रभाव रहेगा।

विग्रह स्पर्श व भोजन वर्जित

सूतक लगने पर शुभ कार्य के साथ ही मंदिर में स्थापित भगवान के विग्रह का स्पर्श नहीं करना चाहिए। भोजन करना भी वर्जित माना गया है। ग्रहण के मोक्षकाल के बाद पवित्र सरोवर में स्नान कर दान-पुण्य करना चाहिए।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …