Breaking News
Home / breaking / अंतरिक्ष में मन लगा, अब 3 महीने और रहेगी नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में मन लगा, अब 3 महीने और रहेगी नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री

add kamal

केप कनवेरल। विश्व की सबसे उम्रदराज एस्ट्रोनोट पेग्गी व्हिटसन को और तीन माह के लिए अंतरिक्ष में रहने का मौका मिलेगा।

paggi

यह अंतरिक्ष यात्री अब सितम्बर तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेगी। वह पिछले वर्ष नवंबर में अंतरिक्ष में पहुंची थीं और जून तक उनके पृथ्वी पर वापस लौटने की उम्मीद थी।
नासा और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच हुए एक समझौते के तहत वह अगले तीन माह और वहां रहेंगी और अंतरिक्षयान सोयूज की एक रिक्त सीट का लाभ उठाएंगी।
उनका यह तीसरा मिशन अब लगभग 10 माह का होगा।

astronote

व्हिटसन का कहना है कि उन्हें अंतरिक्ष मेंं रहना पसंद पसंद है। यहां रहना और काम करना उन्हें महानतम योगदान देने की अनुभूति करा रहा है। वह अपने समय का हर पल काम में लगाने का प्रयास कर रही है।

वैज्ञानिक लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से उनके शरीर में हुए संभावित परिवर्तनों का अध्ययन करने के लिए उत्सुक हैं जिससे सेवानिवृत्त हुए एक अन्य अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली से जुटाई गई जानकारियों में थोड़ा और इजाफा हो सके। केली अंतरिक्ष में एक वर्ष का समय गुजार कर आए हैं।
इस सप्ताह वह अंतरिक्ष स्टेशन कमांडर का पद संभालेंगी। 24 अप्रैल को वह अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने वाली अंतरिक्ष यात्री का रिकॉर्ड बनाएंगी।
keva bio energy card-1

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …