Breaking News
Home / breaking / किलो के भाव मिलते हैं लैपटॉप, खरीदना हो तो यहां पहुंच जाइए

किलो के भाव मिलते हैं लैपटॉप, खरीदना हो तो यहां पहुंच जाइए

 


नई दिल्ली। किलो के भाव आलू-प्याज और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियों की तरह अब लैपटॉप भी मिलने लगे हैं। चौंकिए मत, यह सच है। लैपटॉप आपको 5-7 हजार रुपए प्रति किलो के भाव से मिल सकते हैं।

 

राजधानी दिल्ली में एक ऐसी जगह है जहां अच्छे लैपटॉप कम कीमत में खरीद सकते हैं। दिल्ली के फेमस नेहरू प्लेस मार्किट में कई ऐसी दुकानें है जहां लैपटॉप की कीमत 7000 रुपए से शुरू होती है। नेहरू प्लेस मार्किट भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा और सस्ता बाजार है।

 

यहां सब-कुछ मिलेगा

नेहरू मार्केट में किसी भी कंपनी का लैपटॉप या कोई भी गैजेट्स कम कीमत में मिल जाएगा।

यहां स्मार्टफोन या लैपटॉप से जुड़ी एक्सेसरीज भी काफी कम कीमत में मिलेंगी। खास बात यह है कि यहां नए गैजेट्स के साथ ही सेकेंड हैंड चीजें भी मिलती हैं। ऐसे में आपको किसी भी डिवाइस को खरीदने से पहले अच्छे से पहचान कर लेना चाहिए।

यह रखेंगे सावधानी तो नहीं खाएंगे धोखा

किसी ऐसे व्यक्ति को अपने साथ ले जाएं जिसे टेक्नोलॉजी का अच्छा ज्ञान हो और गैजेट्स की अच्छी पहचान हो।

मार्किट में कई दुकाने हैं जो सेकंड हैंड सामान बेचती हैं। ऐसे में खरीदारी करने से पहले दूसरे दुकानों में गैजेट्स की कीमत का पता कर लें।

किसी भी डिवाइस को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच ले और वहीँ पर चेक कर लें।

लैपटॉप लेने से पहले उसे कुछ देर चलाकर देखें। साथ ही, डिवाइस मैनेजर में जाकर उसका कॉन्फिग्रेशन चेक कर लें। साथ ही उस डिवाइस की सभी डिटेल्स की जानकारी ले लें।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …