Breaking News
Home / साइंस & टेक्नोलॉजी / जानिए फेसबुक मैसेंजर की सीक्रेट खूबियां

जानिए फेसबुक मैसेंजर की सीक्रेट खूबियां

faceboo messengerk
मनी ट्रांसफर
मैसेंजर के जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसका प्रोसेस बहुत ही आसान है।सबसे पहले थम्ब आईकन के पास बने तीन डॉट्स को टैप करना है। इसके बाद पेमेंट ऑप्शन को टैप करना होगा। फिर हमें जो अमाउंट सेंड करना है उसको एंटर करना होगा। इसके बाद हमें अपना वीजा, मास्टर कार्ड और डेबिट कार्ड एड करना होगा। फेसबुक इस सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं करता।

कंपनी से कर सकते हैं डायरेक्ट बात
फेसबुक ने कुछ रिटेल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि यूजर्स इन कंपनियों से नॉर्मल मैसेज से बात कर सकें। जैसे कि अगर आप Everlane (ऑनलाइन क्लॉदिंग रिटेलर) से कुछ खरीदते हैं और अपने फेसबुक अकाउंट को ऑर्डर के साथ मेंशन करते हैं तो आप अपने शिपिंग स्टे्टस और अपडेट सीधे एप पर ही प्राप्त कर सकते हैं। फेसबुक ऐसी ही अन्य कंपनियों के साथ पार्टनरशिप का प्लान कर रहा है।

लोकेशन शेयर
आप चैट के साथ ही लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बॉटम राइट कॉर्नर में जाकर तीन डॉट्स बटन को टैप करना होगा और इसके बाद लोकेशन टैप कर इसे सेंड कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी करंट लोकेशन शेयर कर सकते हैं। साथ ही, मैप पर कोई भी लोकेशन टैग कर सकते हैं।

डेस्कटॉप पर भी यूज कर सकते हैं मैसेंजर एप
बहुत कम लोग जानते होंगे कि फेसबुक मैसेंजर का वेब एप भी है। इसे डेस्कटॉप पर चला सकते हैं। इसके लिए आपको Messenger.com व पर लॉग इन करना होगा।

फेसबुक अकाउंट के बिना चला सकते हैं मैसेंजर एप
फेसबुक मैसेंजर पर अपने दोस्तों से बात करने के लिए आपको फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं है। इस साल की शुरुआत में ही फेसबुक ने नया फीचर एड किया है जिसमें यूजर्स फोन नंबर से भी साइन कर सकते हैं। मैसेंजर अकाउंट मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों से क्रिएट कर सकते हैं।

कन्वर्सेशन को म्यूट कर सकते हैं
अगर आप मैसेंजर पर आने वाले मैसेज नोटिफिकेशन से परेशान हैं तो आप कन्वर्सेशन को म्यूट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस पर्सन या ग्रुप के नाम को टैप करना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन को टैप करते ही आपको म्यूट के लिए ऑप्शन दिया जाएगा। आप इसे कब तक के लिए म्यूट करना चाहते, इसके लिए भी ऑप्शन दिया जाता है।

Check Also

नहीं लगेगा 1 भी धेला, घर बैठे डॉक्टर को बताएं बीमारी, लिखवाएं पर्चा

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई ऑनलाइन टेलीमेडिसिन सर्विस, ई-संजीवनी (eSanjeevani) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *