Breaking News
Home / स्पोर्ट्स / अमेरिका को 12 पदक, भारत को इंतजार

अमेरिका को 12 पदक, भारत को इंतजार

add kamal

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलम्पिक में अब तक हुए मुकाबलों में अमेरिका 12 पदकों के साथ शीर्ष पर है। इस पदक तालिका में पहले 10 देशों में अमेरिका, चीन, आस्ट्रेलिया, इटली और दक्षिण कोरिया, हंगरी, रूस, ब्रिटेन, स्वीडन और जापान शामिल हैं।

rio olympic

अमेरिका के पास अब तक कुल 12 पदकों में से तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हैं। इसके अलावा, चीन के पास आठ (3 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास छह (3 स्वर्ण, 3 कांस्य), इटली के पास सात (2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) और दक्षिण कोरिया के पास पांच (2 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य) पदक हैं। इटली के पास आस्ट्रेलिया के मुकाबले स्वर्ण पदक कम हैं और इस कारण वह पदक तालिका में पीछे है।

दक्षिण कोरिया के बाद अन्य पांच देशों में हंगरी (2 स्वर्ण), रूस (1 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य), ब्रिटेन (1 स्वर्ण, 1 रजत), स्वीडन (1 स्वर्ण, 1 रजत), जापान (1 स्वर्ण, 6 कांस्य) हैं।

रियो डी जेनेरियो, 08 अगस्त (हि.स.)। रियो ओलम्पिक 2016 में भारत को अब भी पदक का इंतजार है। इस ओर भारत के लिए जिमनास्ट दीपा करमाकर रोशनी की किरण के रूप में नजर आ रही हैं।

ओलम्पिक खेलों में 52 वर्षो के बाद जिम्नास्टिक स्पर्धा में पहली भारतीय महिला एथलीट के तौर पर प्रवेश कर पहले ही इतिहास बना चुकीं दीपा कर्माकर ने रविवार को रियो ओलम्पिक के वॉल्ट के फाइनल में प्रवेश कर एक और इतिहास रच दिया।

इसके अलावा भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन देखने लायक रहा है। रियो ओलम्पिक में रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को कड़ी टक्कर देते हुए 2-2 से बराबरी पर रोका। इससे पहले शनिवार को हुए मुकाबले में पुरुष टीम ने आयरलैंड को मात दी थी।

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को भी निराशा हाथ लगी। रविवार को ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों में टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हमेशा की तरह अहम क्षणों में धैर्य खो बैठी और रूस के आगे घुटने टेक दिए। रूस ने भारतीय टीम को शूटआउट में हराया और भारत की पदक की उम्मीदों को धो दिया।

Check Also

सानिया मिर्जा के फैंस को बड़ा झटका, टेनिस करियर से किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी गेम टेनिस करियर को लेकर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *