Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / राजेश छीपा पाटनेचा बने पाली जिला ओलम्पिक संघ के सचिव

राजेश छीपा पाटनेचा बने पाली जिला ओलम्पिक संघ के सचिव

rajesh patnechaadd kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। नामदेव छीपा समाज पाली के अध्यक्ष एवं टेबल टेनिस के जाने-माने कोच राजेश पाटनेचा (छीपा) ने एक बार फिर समाज का नाम रोशन किया है।
पाली के होटल सैफरान में रविवार को पाली जिला ओलम्पिक संघ की बैठक हुई। इसमें 29 अगस्त को खेल दिवस पर पाली के सभी राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

rajesh patnecha
बैठक में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। इसमें उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पारख एवं वासुदेव शर्मा, सचिव राजेश पाटनेचा, सह सचिव मोहम्मद बशीर खान एवं मांगूु सिंह दूदावत, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाडिय़ा को बनाया गया। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में बहादुर सिंह राठौड़, मानसिंह धुनियाड़ी, दलपतसिंह राजपुरोहित, किशोर वाधवानी, सोहनसिंह, जगदीश सिंह राजपुरोहित व गिरधारीलाल सेन को शामिल किया गया।

Check Also

प्रसिद्ध TV कलाकार कपिल पंजाबी ने अजमेर में किया मतदान 

न्यूज नजर डॉट कॉम अजमेर। लोकतंत्र का आधार मताधिकार है। यह अधिकार होने के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *