मुम्बई। क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से छेड़छाड़, जबरन शादी करने की धमकी और अपशब्द कहने का खुलासा हुआ है। सचिन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह काफी दिन से सारा के पीछे पड़ा था।
मुंबई पुलिस ने आरोपी देवकुमार मैती को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से गिरफ्तार किया है। यह शख्स बार-बार सारा को फोन कर उन्हें परेशान किया करता था। वह उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी करता था।
सचिन से शिकायत मिलने पर बांद्रा पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने फोन टावर की लोकेशन ट्रैस करते हुए रविवार को देव कुमार को पश्चिम बंगाल के ईस्ट मेदिनापुर स्थित महिसाडोल इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी देव कुमार मैती पेशे से आर्टिस्ट है। उसका दावा है कि वह सारा तेंदुलकर से प्यार करता है और उनसे शादी करना चाहता है।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ महीने पहले वह किसी काम से मुंबई आया था। तभी उसे सारा तेंदुलकर का नंबर मिला और वह सारा को फोन करने लगा।
वहीं , युवक के परिवार वालों का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस अब उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी ताकि उसके मानसिक स्थिति का पता चल सके।