Breaking News
Home / breaking / सावित्री छीपा भारतीय कुश्ती टीम के शिविर में लेगी ट्रेनिंग

सावित्री छीपा भारतीय कुश्ती टीम के शिविर में लेगी ट्रेनिंग

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। नामदेव समाज की शान महिला पहलवान सावित्री छीपा सफलता की नित नई सीढियां चढ़ रही है।  चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के मानपुरा गांव सावित्री अब भारतीय कुश्ती संघ के प्रशिक्षण शिविर दंगल के दांव पेच सीखेगी। उसका चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ है।

11-35-23-images

IMG_20170216_113659

राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के सचिव भारत सिंह के अनुसार नई दिल्ली में 10 से 14 मई तक सीनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके लिए महिला पहलवान तैयार करने के लिए नेशनल लेवल पर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।  50 किलो वेट प्रतियोगिता के सावित्री छीपा का चयन हुआ है।

विपरीत हालातों में दिखा रही हौसला

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के मानपुरा गांव में स्नातक की छात्रा सावित्री छीपा के पिताजी नहीं है। मां मजदूरी कर पुत्री को पहलवान बनाने में जुटी है। सावित्री कभी पैदल तो कभी अन्य साधनों से शहर में आती है। रूखी-सूखी खाकर भी सावित्री 52 किलो वर्ग में सीनियर नेशनल इवेंट में राज्य में प्रथम रह चुकी है।

11-38-18-images

पिछले साल भी रोशन किया नाम

राजस्थान की पहलवान सावित्री छीपा ने 19 वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। सावित्री ने पिछले साल 23 से 25 ऑक्टूबर तक नंदिनीनगर, गोंडा (यूपी) में सम्पन्न हुई चैंपियनशिप में 55 किलो वर्ग में यह सफलता हासिल की। सावित्री को राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने सम्मानित किया था।

keva bio energy card-1

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …