Breaking News
Home / Uncategorized / जायकेदार करी की खुशबू से लगा जुर्माना, कैसे हुआ यह सब..?

जायकेदार करी की खुशबू से लगा जुर्माना, कैसे हुआ यह सब..?

kari
लंदन। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने एक भारतीय रेस्टोरेंट पर अजब मामले में जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने ऐसा स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद किया।

रेस्टोरेंट के आस-पास रहने वालों ने रेस्टोरेंट से आने वाले करी की तेज खुशबू को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद कोर्ट ने खुशी इंडियन बफे रेस्टोरेंट की मालिक शबाना और मुहम्मद खुशी पर जुर्माना लगाया है।

add kamal

जांच के दौरान पता चला कि रेस्टोरेंट के आसपास के इलाकों में बिरयानी और सब्जियों की सुगंध फैल रही थी। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक रेस्टोरेंट में फिल्टरेशन सिस्टम की कमी थी। खुशी रेस्टोरेंट रिहायशी इलाके में स्थित है।

 

आसपास के लोगों ने शिकायत की थी रेस्टोरेंट से मसालेदार खाने की तेज खुशबू आती है और उसके किचन के जरिए उन लोगों के घरों में भी खुशबू आती है। लोगों की शिकायत थी कि खुशबू इतनी तेज होती है कि घर में रखे कपड़ों में भी वह घुस जाती है जिस वजह से उन्हें धोना पड़ता है।

keva bio energy card-1

कोर्ट ने शबाना और मुहम्मद खुशी दोनों पर 258-258 पाउंड का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दोनों से 500-500 पाउंड हर्जाना और 30 पाउंड विक्टिम सरचार्ज के तौर पर अदा करने का आदेश दिया है। हालांकि इलाके के कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट का समर्थन भी किया है।

 

यह भी पढ़ें

अजब-गजब : ऐसा रेस्त्रां, जिसमें एसिड अटैक पीड़िताएं ही काम करेंगी
goo.gl/NWSv3s

Check Also

शादी में आए 7 युवक-युवती गंगाजी में डूबे, 5 की मौत

फतेहपुर। मातिनपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब …