Breaking News
Home / breaking / साइरस मिस्त्री को हटाने से टाटा समूह के शेयरों में गिरावट

साइरस मिस्त्री को हटाने से टाटा समूह के शेयरों में गिरावट

sensex

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार के खुलने के बाद टाटा समूह के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को टाटा समूह के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री के स्थान पर रतन टाटा अंतरिम चेयरमैन बनाए गए थे जिसके चलते मंगलवार को सुबह 15.63 प्वाइंट की गिरावट टाटा समूह के शेयरों में देखी गई।

add
गौरतलब है कि चार वर्ष पूर्व 2012 में रतन टाटा ने समूह के चेयरमैन पद को छोड़ा था। तब साइरस मिस्त्री को समूह का चेयरमैन बनाया गया था। सोमवार को अचानक साइरस मिस्त्री की जगह रतन टाटा ही अंतरिम चेयरमैन बन गए।

add-godreg

रतन टाटा के फैसले का टाटा समूह के सबसे बड़े हिस्सेदार शापूरजी और पालोनजी ने विरोध किया है। मंगलवार को शेयर बाजार के खुलते ही टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तीन से पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कम्यूनिकेशन, टाटा पॉवर, टाटा बेवरेज और टीसीएस का समावेश है।

टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री जाएंगे हाईकोर्ट

goo.gl/xq6rv1

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *