Breaking News
Home / देश दुनिया / अप्राकृतिक सैक्स कर पत्नी को बना दिया बीमार

अप्राकृतिक सैक्स कर पत्नी को बना दिया बीमार

lady02
नोएडा। सुहागरात पर एक पति ने अश्लील वीडियो देखकर पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की कि वह कांप उठी। पति ने अप्राकृतिक सैक्स किया। उसके बाद से ही वह कई साल तक पत्नी के साथ अप्राकृतिक सैक्स करता रहा। नतीजतन पत्नी बीमार रहने लगी। उसे मजबूर होकर पुलिस स्टेशन में शिकायत करनी पड़ी। नोएडा के सेक्टर 44 में एक शख्स ने सुहागरात पर अश्लील वीडियो देखकर अपनी पत्नी के अप्राकृतिक संबंध बनाए। यह सिलसिला शादी के कई साल बाद तक भी चलता रहा। महिला ने बताया कि पति यह सब नशे की हालत में करता था। अगर वह इसका विरोध करती तो पति उसे धमकियां देता, लेकिन शर्म के कारण उसने अपने माता-पिता को इस बारे बताया नहीं। इस दौरान उसको शारीरिक तौर पर परेशानी भी शुरू होने लगी। पीडि़ता के मुताबिक, अप्राकृतिक संबंध से होने वाली परेशानी के बारे में बताने पर भी वह नहीं माना। वह लगातार ऐसा करता रहा। पत्नी का कहना है कि शिकायत करने पर वह मारता और उसके साथ शर्मनाक तरीके से जबरदस्त गलत ढंग से संबंध बनाता था। पत्नी के मुताबिक बाकी समय उसका पति सामान्य रहता था, लेकिन शराब का सेवन करते ही वह हैवान बन जाता। वह तकरीबन हर रोज अपनी पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पुलिस के मुताबिक महिला का पति नशे करने का आदी है। नशे का अधिक डोज लेने के कारण वह अप्राकृतिक सैक्स करता था, इससे महिला बीमार होने लगी।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *