Breaking News
Home / breaking / बलात्कारी राम रहीम को 10 साल कैद, सजा सुनते ही रो पड़ा, हिंसा भड़की

बलात्कारी राम रहीम को 10 साल कैद, सजा सुनते ही रो पड़ा, हिंसा भड़की

रोहतक। डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने 10 साल कैद की सजा सुना दी है। रोहतक की जेल में आज दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई गई। करीब पौने घण्टे चली कोर्ट कार्यवाही के बाद सजा सुनकर बलात्कारी बाबा सन्न रह गया। हाथ जोड़कर रोने लगा और रहम की भीख मांगने लगा। उधर, सिरसा सहित कुछ अन्य जगह हिंसा भड़क गई है। सिरसा के पास फुल्का गांव में दो गाड़ियां फूंक दी गई है।

इससे पहले पंचकूला से सीबीआई जज हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचे। विशेष कोर्ट में जज जगदीप सिंह व स्टाफ और वकीलों सहित आठ जने मौजूद थे। कोर्ट बैठने के बाद राम रहीम को बुलाया गया। दोनों पक्षों के वकीलों ने सजा पर बहस की। सीबीआई के वकीलों ने अधिकतम सजा देने की मांग की जबकि राम रहीम के वकीलों ने उसे समाजसेवी बताते हुए नरमी बरतने का आग्रह किया। दोनों पक्षों को सुनने से बाद जज ने यह सजा सुनाई।

 

इन आरोपों में दोषी माना

15 साल पुराने इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की तीन धाराओं 376 (दुष्कर्म), 506 (डराने-धमकाने) और 509 (महिला की इज्जत से खिलवाड़) के तहत दोषी ठहराया है।

ये किए इंतजाम

फैसले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई अलर्ट पर हैं। पंचकूला में हुई आगजनी से सबक लेते सरकार ने रोहतक जेल के बाहर पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। पुलिस और सुरक्षा बलों को मौके पर ही तुरंत एक्शन लेने व उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर व ड्रोन से नजर रखी जाएगी। अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं। सेना स्टैंड बाई पर रहेगी।

यह भी पढ़ें

राम रहीम इंसा रेप के दोषी साबित, सजा का ऐलान 28 अगस्त को

बलात्कारी सन्त के समर्थकों ने पंचकूला को बनाया ‘श्मशान’, 5 राज्यों में फैली हिंसा

बीजेपी सरकारों की जमकर हो रही थू-थू, वोटों की राजनीति पर धिक्कार

स्मृति ईरानी का मीडिया को उलाहना, हिंसा के दृश्य नहीं दिखाने चाहिए थे !

जब राम रहीम पर लगे थे मुंहबोली बेटी से अवैध सम्बन्ध के आरोप

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …