Breaking News
Home / breaking / इस बार पालकी पर सवार होकर आई हैं नवदुर्गा, खर्च बढ़ेगा, यह करें उपाय

इस बार पालकी पर सवार होकर आई हैं नवदुर्गा, खर्च बढ़ेगा, यह करें उपाय

आज से नवरात्र का आरंभ हो गया है, घर-घर माता रानी को विराजमान किया जा रहा है। इस बार नवरात्र बृहस्पतिवार से आरंभ होने के कारण मां पालकी पर सवार होकर आ गई हैं। विद्वानों का मानना है की पालकी पर नव दुर्गा के आने का अर्थ है खर्च ज्यादा यानि इस लक्ष्मी अस्थिर रहने वाली है। आय से ज्यादा व्यय होगा, प्राकृतिक आपदा के योग भी बन रहे हैं। घर की बरकत और पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय-

– नवरात्र के प्रथम दिवस घर में सुख और शांत वातावरण की स्थापना के लिए उत्तर पूर्वी कोने मेें हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। धार्मिक शास्त्रों में स्वस्तिक को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है।
– कुमकुम और हल्दी को मिलाकर घर की दाएं और बाएं तरफ स्वास्तिक बनाएं।


– मुख्यद्वार को अच्छे से साफ करके सफेद रंग से रंगोली और स्वास्तिक बनाएं। जिस घर में ये काम प्रतिदिन होता है, विशेषकर उत्सव और त्यौहारों के दिन उस घर से दैवीय शक्तियां बहुत प्रसन्न होती हैं और सदा वहां खुशी-खुशी वास करती हैं।
– दिल में बसी कामनाओं की पूर्ती के लिए स्वास्तिक बनाकर उस पर देवी मां का स्वरूप या चित्रपट स्थापित करके पूजा करें।
– घर के पूजा स्थल या देवी मंदिर में स्वास्तिक बनाएं, उसके ऊपर पांच प्रकार के अनाज रखें, फिर गौ माता के घी का दीया जलाएं। इस उपाय से जीवन में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहेगा।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …