Breaking News
Home / breaking / पीएम सहित कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

पीएम सहित कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

ram
नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को राम नवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने जनता को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि राम नवमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। राम नवमी के पावन अवसर पर आपको और आपके समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।
ट्वीट के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *