Breaking News
Home / breaking / मन के पास होती है आजादी की बादशाहत

मन के पास होती है आजादी की बादशाहत

 

न्यूज नजर : शरीर रूपी दुनिया पर मन हुकुमत करता है और शरीर की मालिक आत्मा शक्तिशाली होने के बाद भी मन की गुलामी मे जकड़ी हुई रहतीं हैं। यदि आत्मा आजाद होती तों सब आत्मा की आवाज पर ही अपने कर्म को अंजान देते और व्यवस्थाओं में बुराइयाँ उत्पन्न नहीं होती। मन नियंत्रण से बाहर उस डकैत की तरह होता है जो खुले आम लूट खसोट करता है और खिलाफत करने वाले को मिटा देता है।

भंवरलाल
ज्योतिषाचार्य एवं संस्थापक,
जोगणिया धाम पुष्कर

मन की बादशाहत को झेलती हुई आत्मा सदा ग़ुलाम ही बनी रहती है। अगर ऐसा ना होता है तो धर्म दर्शन और विज्ञान ही दुनिया पर हुकूमत चलाते और मन कभी भी किसी को गुलाम बनाने का खेल नहीं खेलता।
मन को भी मजबूर होता है पडता है बादशाहत चलाने के लिए कारण मन चौदह मनोवृत्तियां की शक्ति के साथ इस शरीर में प्रकट होंता है और चन्द्रमा की कलाओं की तरह। मन चौदहवीं कला तक व्यवहार कर हर पन्द्रही कला पर अपना पूर्ण रूप दिखा देता हैं। मन जब सकारात्मक सोच से कलाएं बदलता है तो पन्द्रवी कला पर पूर्ण प्रकाशित होकर कल्याण कारी पूर्णिमा के चांद की तरह बन जाता है और आत्मा भी गुलामी मे राहत की महसूस करतीं हैं।

 

मन की सोच जब नकारात्मक होती है तो उसकी कला चन्द्रमा की तरह घटती हुईं काली अमावस्या की ओर ले जातीं हैं जहां आत्मा पर मन काआपातकाल छा जाता हैं और शरीर की सारी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो जाती है। इस प्रकार मन की बादशाहत का साम्राज्य तो मिट जाता है और नया शरीर ओर नयी आत्मा प्रकट होकर अपने विकास के लिए अतीत के पन्नो को पलट पलट कर देखतीं ही रहती है।

संत जन कहते हैं कि हे मानव शरीर में बैठी दिल को धड़काने वाली आत्मा पर मन बिना अपनी हैसियत के ही राज करता है कारण मन आत्मा की धडकनो से भी ज्यादा गतिशील और कल्पनाशील होता है ओर शरीर को भविष्य के हंसीन सपनों की दुनिया में ले जाकर गुमराह कर देता है और आत्मा इस खेल को देख मोन हो जाती है और हकीकत जान कर भी मन की गुलामी से नहीं निकल पाती।
इसलिए हे मानव तू भविष्य के हंसीन सपनों की दुनिया में मत डूब ओर मन की गुलामी से किनारा कर तथा इस शरीर मे बैठी धड़कने वाली आत्मा की बात सुन। तो तू सदा ही आजादी के कल्याणकारी झंडे के तले स्वतंत्र हो कर खुशहाल बन जाएगा।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …