Breaking News
Home / breaking / नव्या नामा व आदित्य सोनी मेथ्स ओलम्पियाड में द्वितीय रनर अप रहे

नव्या नामा व आदित्य सोनी मेथ्स ओलम्पियाड में द्वितीय रनर अप रहे

 

गुलाबपुरा। ब्लॉक हुरड़ा के तस्वारिया स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा नव्या नामा पुत्री एडवोकेट ललित धनोपिया गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) व आदित्य सोनी ने स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की आयोजित राज्य स्तरीय मेथ्स ओलम्पियाड जूनियर वर्ग में द्वितीय रनर अप स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता झालावाड़ जिले के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय असनावर ब्लॉक-झालरापाटन में हुई।

विदित है कि नव्या व आदित्य ने जिला स्तरीय मेथ्स ओलम्पियाड के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उसके साथ टीम प्रभारी राजेन्द्र चौधरी भी उनके साथ थे।

विजेता विद्यार्थियों ने जीत का श्रेय प्राचार्य मनीष गर्ग, व्याखाता रविंद्र रत्नू, गोपाल तेली व विद्यालय प्रशासन व परिवारजन को दिया।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …