Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / नामदेव समाज की सोशल इंजीनियरिंग, बूंद-बूंद से भरेगा घड़ा

नामदेव समाज की सोशल इंजीनियरिंग, बूंद-बूंद से भरेगा घड़ा

add1namdev ji 5
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। एक रुपया और एक ईंट। समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की इस थ्योरी ने अग्रवाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान किया था। हर घर से महज एक रुपया और एक ईंट का सहयोग लेकर एक जरूरतमंद परिवार का पुनर्वास कर दिया जाता था। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बनखेड़ा अहमदपुर के नामदेव समाजबंधुओं ने सोशल इंजीनियर की मिसाल पेश की है। जानिए कैसे?

khemraj nama solanki add
बनखेड़ा अहमदपुर में मंगलवार को समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश नामदेव की मौजूदगी में समाजबंधुओं ने समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए फंड एकत्र करने का निर्णय लिया। हर घर से वर्ष के 1200 रुपए यानी प्रतिमाह 100 रुपए एकत्र किए जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम नामदेव ने जैसे ही यह प्रस्ताव, मुकेश नामदेव व योगेन्द्र नामदेव ने इसका समर्थन किया। फिर तो सभी ने इसका समर्थन किया और हाथो-हाथ फंड भी एकत्र हो गया। इस फंड की जिम्मेदारी दिनेश नामदेव को दी गई। हर महीने 100 रुपए देने से किसी पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा और एकमुश्त राशि एकत्र होने से जरूरतमंद परिवार को सहारा मिल सकेगा।
समाज में सब समान
इस मौके पर समाजबंधुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व भी मनाया। सभी ने विट्ठल भगवान और संत नामदेव की पूजा-अर्चना की। कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश नामदेव ने भजन ने संत नामदेव का भजन सुनाया तो सभी झूमने लगे। पूरा पांडाल नामदेव भक्ति के रंग में रंग गया। महेश नामदेव ने समाजबंधुओं को कलैंडर उपहार स्वरूप वितरित किए। इसके बाद को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर सुभाष नामदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नामदेव समाज विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नामदेव ने कहा कि समाज में भाईचारा, प्र्रेम, सदभावना और आपसी विश्वास जरूरी है। एकता के लिए सभी छोटे-बड़े को समान समझना चाहिए। कार्यक्रम में शिव नारायण नामदेव, राजेश नामदेव, मुकेश नामदेव, योगेन्द्र नामदेव, विनोद नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, राहुल नामदेव, कपिल नामदेव, कन्हैया लाल नामदेव, रोहित नामदेव, मोहित नामदेव, धर्मेन्द्र नामदेव आदि मौजूद रहे।

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *