Breaking News
Home / धर्म-कर्म / राम-जानकी मंदिर जीर्णोद्धार व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 12 से

राम-जानकी मंदिर जीर्णोद्धार व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 12 से

namdev ji01 namdev ji
नीमच। श्री नामदेव छीपा समाज बावल, तारापुर, उम्मेदपुरा, जावद की ओर से राम-जानकी मंदिर जीर्णोद्धार समारोह व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 12 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष नागेश्वर सुरागी व सचिव दिलीप सुरागी के अनुसार नामदेव समाज ने प्राचीन एवं चमत्कारी राम-जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया व मंदिर में नवीन शिखर की स्थापना कराई है। साथ ही मंदिर में नामदेव महाराज की प्रतिमा स्थापित की जानी है।

इसी कड़ी में 12 फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन सुबह 10 बजे प्रथम तल पर नवनिर्मित कमरे व हॉल का विधायक ओमप्रकाश सकलेचा लोकार्पण करेंगे। सुबह 11 बजे नामदेव महाराज की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 13 फरवरी को रात्रि आठ बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ शुरू होगा। 14 फरवरी को सुबह आठ बजे पंचदेवरी स्थित गणेशजी, शिव-पार्वती, नृसिंहजी एवं हनुमानजी का पूजन एवं अभिषेक होगा।

14 से 16 फरवरी तक रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नानीबाई का मायरा कथा होगी। 17 फरवरी को सुबह छह बजे श्री राम-जानकी का अभिषेक एवं शृंगार होगा। सुबह आठ बजे हवन एवं पूर्णाहुति होगी। सवा दस बजे रामजानकी मंदिर के नवनिर्मित शिखर पर कलश व ध्वजारोहण होगा। दोपहर सवा बारह बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे अतिथि सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह होगा।
ये होंगे अतिथि
नीमच मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नीचम जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका-मेहरसिंह जाट, नगर निगम भीलवाड़ा की महापौर ललिता समदानी, नीचम नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन, जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष सुगना पूरण अहीर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा अतिथि होंगे।

Check Also

आज होली पर इन टोटकों से बचकर रहिएगा, हो सकते हैं शिकार

न्यूज नजर डॉट कॉम दीपावली और दशहरे की तरह होली पर भी कई टोटके किए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *