Breaking News
Home / breaking / विजय नामदेव ने मानवता के नाम लिख दिया अपना शरीर

विजय नामदेव ने मानवता के नाम लिख दिया अपना शरीर

khemraj nama solanki add
अनुकरणीय
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)  के ग्राम कल्याणपुर निवासी एक नामदेव बंधु विजय नामदेव ने मानवता की सेवार्थ एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

doctor

उन्होंने मानव जीवन बचाने का प्रयास करने वाले चिकित्सकों के अध्ययन के लिए अपना शरीर दान करने का संकल्प किया है। पिछले दिनों उन्होंने देहदान का संकल्प पत्र भरा।

add1
दरअसल पिछले दिनों अपने लाडले पुत्र के जन्मदिन पर विजय नामदेव ने अनोखा तोहफा दिया। आमतौर पर अपने या किसी प्रियजन के जन्मदिन पर कोई पार्टी करता है तो कोई दान-पुण्य। विजय नामदेव ने एक ऐसा दान चुना जो महर्षि दधीचि ने चुना था। महर्षि दधीचि ने राक्षसों के संहार के लिए अपने शरीर की अस्थियां दान कर दी थीं जबकि हमारे समाजबंधु विजय नामदेव ने मानव बीमारियों को बीमारियों से बचाने के लिए शोध व अन्य चिकित्सीय अध्ययन के लिए मरणोपरांत अपनी पूरी देह जबलपुर मेडिकल कॉलेज को दान करने का संकल्प पत्र भरा। पुत्र के जन्मदिन पर पिता का यह तोहफा गाडरवारा क्षेत्र के सभी नामदेव बंधुओं के बीच प्रशंसा का केन्द्रबिंदु बना हुआ है।
परिजन ने भी बढ़ाया हौसला
विजय नामदेव के इस फैसले का सभी परिजन ने स्वागत किया है। पत्नी मनीषा नामदेव सहित गौरीशंकर नामदेव, हर्ष नामदेव, अभिषेक नामदेव आदि परिजन ने उनके संकल्प की सराहना की। विजय के मित्र गिरवर सिंह सहित अन्यों ने भी उनके देहदान के संकल्प को सराहा।
इसलिए है पुण्यदान
मेडिकल कॉलेज में मानव शरीर संरचना की पढ़ाई करने वाले मेडिकोज के लिए अक्सर मृत शरीर की कमी रहती है। कोई मरणोपरांत देहदान की घोषणा करता है तो चिकित्सक उस मृत देह का गुरु मानकर पूजते हैं और फिर उसके जरिए अपना अध्ययन कर मानव जीवन बचाने का प्रयास करने के योग्य बनते हैं।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *