Breaking News
Home / breaking / इधर योगासन तो उधर शवासन, किसान और कांग्रेस का अंदाज-ए-विरोध

इधर योगासन तो उधर शवासन, किसान और कांग्रेस का अंदाज-ए-विरोध


लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां दुनियाभर में योग का डंका बज रहा था, वही भारत में कई जगह किसानों और कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में शवासन किया। एक तरफ योगासन तो दूसरी तरफ शवासन। किसानों ने फैजाबाद हाईवे भी जाम कर दिया।

 


दरअसल देशभर के किसान कर्ज माफी और फसलों की उचित कीमत की मांग लेकर आंदोलित हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र इस आग से झुलस चुके हैं। गुरुवार को योग दिवस पर यूपी में किसानों ने शवासन कर अलग अंदाज में मोदी-योगी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


इस दौरान सैकड़ों किसानों ने बाराबंकी में फैजाबाद हाई-वे जाम कर दिया। इस वजह से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारे लग गईं। किसानों की भीड़ ने अलीगढ़-नोएडा राजकीय राजमार्ग पर भी प्रदर्शन किया। वहां भी सैकड़ों किसान एकत्र हो गए। हरियाणा के किसानों ने भी हाईवे पर योग करके कई जगह रास्ता जाम कर दिया।

कांग्रेस भी पीछे नहीं रही

किसानों के अलावा कांग्रेस ने भी योग दिवस पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शवासन कर विरोध जताया। मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद से ही माहौल जबरदस्त गरमाया हुआ है। वहां किसानों की आत्महत्या का सिलसिला भी जारी है। इसे लेकर कांग्रेस ने शवासन किया।

 

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …