Breaking News
Home / breaking / खुशखबर : सिंहस्थ स्पेशल सिटी बस सेवा शुरू

खुशखबर : सिंहस्थ स्पेशल सिटी बस सेवा शुरू

Simhastha kumbh 2016 ujjain
मात्र 10 रुपए में सैटेलाईट टाउन से मेला क्षेत्र तक पहुंचेंगे श्रद्धालु

उज्जैन।  सिंहस्थ कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को अब ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बेहद सस्ती और सरल सिटी बस सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। एक कार्यक्रम में हरी झण्डी दिखा कर बसो का संचालन शुरू किया गया। शहर के बाहर बने सैटेलाईट टाउन से मेला क्षेत्र की सीमा तक इन बसो के जरिये श्रद्धालु आवागमन कर सकेंगे। एक तरफ से किसी भी मार्ग पर जाने के लिए किराया मात्र 10 रुपए निर्धारित किया गया। परिवहन विभाग के निर्देशन में यह बस सेवा संचालित की जा रही है।

फिलहाल 375 बसें इस सेवा के तहत 7 रूट पर संचालित होगी। आवश्यकतानुसार बसो की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। सिंहस्थ में श्रद्धालुओ की अपेक्षित भीड के मद्देनजर बडे वाहनो की पार्किग हेतु शहर के बाहर 6 सैटेलाईट टाउन बनाये गये है। लेकिन गर्मी ओर सैटेलाईट टाउन से मेला क्षेत्र एंव घाटों की दूरी अधिक होने के चलते श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसी को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों के जरिये यात्रियो को घाट अथवा मेला क्षेत्र के निकटतम पार्किग स्थल तक पहुंचाया जायेगा, जहां से मैजिक, ई-रिक्षा अथवा पैदल मेला क्षेत्र में आसानी से भ्रमण किया जा सकेगा। सिटी बस निम्न रूप संचालित होगी।

रूट क्रमांक 1.

जाना:- नरवर – मताना – दताना –  हामुखेडी  – प्रेमनगर – अभिलाषा कॉलोनी – नागझिरी – पाईप फेक्ट्री – इंजीनियरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन  – महामृत्युन्जय द्वार – सावराखेडी।

वापसी:- सावराखेडी – सिकंदरी – शनि  मंदिर – प्रशांति धाम – इंजीनियरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन – पाईप फेक्ट्री – नागझिरी – अभिलाषा कॉलोनी – प्रेमनगर – हामुखेडी – दताना – मताना – नरवर।

रूट क्रमांक 2.

जाना:- आगर रोड सैटेलाईट टाउन – आगर नाका – मकोडिया आम – मंडी तिराहा – एम.आर.-5 – एम.आर. 10 – विक्रम नगर-पाईप फेक्ट्री – इंजीनियरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन – इंदौर रोड़ – महामृत्युन्जय द्वार – चारूदत तिराहा – सावराखेडी – भूखीमाता।
वापसी:- भूखीमाता – सावराखेडी सैटेलाईट टाउन – सिकंदरी – शनि मंदिर – इंजीनियरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन – सिंकदरी – शनि मंदिर – इंजीनियंरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन – पाईप फेक्ट्री – विक्रम नगर – एम.आर.-10 – एम.आर. -5 – मंडी गेट तिराहा – मकोडिया आम – आगर रोड़ ।

रूट क्रमांक 3.

जाना:- विक्रम नगर रेलवे स्टेशन – पाईप फेक्ट्री चैराहा – इंजीनियरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन – नानाखेड़ा – चारूदत – सावराखेडी।

वापसी:- सावराखेडी – सिकन्दरी- शनि मंदिर – महामृत्युन्जय द्वार – इंजीनियरिंग कॉलेज सैटेलाईट टाउन – पाईप फेक्ट्री – बिक्रम नगर रेलवे स्टेशन।

रूट क्रमांक 4

जाना:- विक्रम नगर रेलवे स्टेशन – पाईप फेक्ट्री – सर्किट हाउस – महानंदा – अलखनंदा – बंसत बिहार – काला पत्थर – महामृत्युन्जय द्वार – नानाखेड़ा।

वापसी:- नानाखेड़ा – ट्राफिक थाने के सामने (एम.आर.-2) होते हुए भरतपुरी – पाईप फेक्ट्री – बिक्रम नगर रेलवे स्टेशन ।

रूट क्रमांक 5

जाना:- सावराखेडी – इनर रिंग रोड़ – उजरखेडा तिराहा – भूखीमाता – वापस – उजरखेड़ा – इनर रिंग रोड़ – उन्हेल रोड़ सैटेलाईट टाउन – उन्हेल नाका – आगर नाका – आगर रोड़ सैटेलाईट टाउन ।

वापसी:- आगर रोड से.टा. – आगर नाका – उन्हेल नाका – उन्हेल रोड सैटेलाईट टाउन – इनर रिंग रोड – बडनगर रोड सैटेलाईट टाउन – उजरखेड़ा बायपास – भूखीमाता – वापस इनर रिंग रोड – सावराखेडी।

रूट क्रमांक 6

जाना:- पंथ पिपलाई – तपोभूमि – त्रिवेणी – प्रशांति धाम – इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा – महामृत्युन्जय तिराहा – वारूदत तिराहा – सावराखेड़ी।

वापसी:- सावराखेडी – सिकन्दरी – शनि मंदिर पुल के नीचे – तपोभूमि पंथ पिपलई।

रूट क्रमांक 7

जाना:- प्रशांति धाम – इंजीनियरिंग कालेज तिराहा -मुनी नगर चैराहा – सिंधी कॉलोनी – सी.पी. शाह चैराहा – लोटि स्कूल तिराहा।

वापसी:- लोटि तिराहा – हनुमान नॉका – हरि फाटक -चारूदत तिराहा – नानाखेड़ा -महातृत्युन्जय द्वार – इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा -प्रशांति धाम – त्रिवेणी – तपोभूमि – पंथपिपलई।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *