Breaking News
Home / breaking / खेत में काम करने जा रही 5 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

खेत में काम करने जा रही 5 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

इंदौर। जिले के सांवेर थाना क्षेत्र के इंदौर-उज्जैन मार्ग पर आज सुबह एक ट्रक ने पांच ग्रामीण महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चार घंटे से अधिक समय तक मार्ग पर चक्काजाम किया।

उज्जैन की ओर से आ रहे ट्रक ने खेत में काम करने जा रही महिलाओं को पीछे से टक्कर मारी। दुर्घटना में मृत दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पुलिस के आने के पूर्व ही स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वहां से भाग गया।

हादसे के बाद दो महिलाओं के शव एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर ही पड़े रहे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारियों के समय पर घटना स्थल पर नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मार्ग में चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मृतकों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को दो-दो लाख रुपए देने की मांग की।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी ने मृतकाें को मुआवजा राशि दिए जाने की घोषणा की है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने समझाइश देकर लोगों का आक्रोश शांत कराया।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …