Breaking News
Home / breaking / गर्भवती महिला के फांसी लगाने के बाद जन्मे बच्चे ने भी 36 घण्टे बाद दम तोड़ा

गर्भवती महिला के फांसी लगाने के बाद जन्मे बच्चे ने भी 36 घण्टे बाद दम तोड़ा

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक गर्भवती महिला द्वारा फांसी लगाने के बाद जन्म लिए बच्चे ने 36 घंटे तक ही जीवन जी पाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी चौकी अंतर्गत निवासी लक्ष्मी सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार को फांसी लगा ली और फांसी में लटके हुए ही एक शिशु को जन्म दिया। प्लेसेंटा(नाड़ी) के द्वारा बच्चा माँ से जुड़ा हुआ था जिसे देखकर परिजनों ने डायल 108 और 100 द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई।

इस मामले में मृत महिला को जन्मे बच्चे के साथ जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा बच्चे का नारा काट कर मां से अलग किया गया और साथ ही बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया जिसके के बाद बच्चे की हालत मे सुधार देखा गया। 36 घंटे जीवित रहने बाद नवजात ने दम तोड़ दिया।

इस सम्बंध में डॉक्टर ने बताया कि फांसी के 3 घंटे बाद नवजात अस्पताल पहुंचा, सुबह का समय और ठंड ज्यादा होने कारण नवजात को ठंड लगने के साथ इंफेक्शन ज्यादा हो गया था, बचाने की कोशिश पूरी की गई थी लेकिन गुरुवार की रात नवजात ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा महिला के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …