Breaking News
Home / breaking / चार नाबालिगों लड़कियों को अगवा कर छेड़छाड़, दो लोग गिरफ्तार

चार नाबालिगों लड़कियों को अगवा कर छेड़छाड़, दो लोग गिरफ्तार

सिवनी । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्कूल जा रही चार नाबालिग लड़कियों काे अगवा कर उनके साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने आज बताया कि 23 फरवरी को सिवनी के एक स्कूल की चार छात्राएं स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक वाहन में सवार दो युवकों ने छात्राओं को वाहन में बैठा लिया और एकांत में ले जाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस दौरान छात्राओं को नशीले बिस्किट खिलाने का भी आरोप है।

आरोप है कि युवकों ने छेड़छाड़ की घटना किसी को बताने पर किशोरियों को जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद छात्राओं को छोड़ दिया। सहमी छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद परिजन छात्राओं को लेकर डूंडासिवनी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी छात्राओं को पहले से जानते थे। घटना में उपयोग किया गया वाहन एक राजनीतिक दल से जुड़े राधेश्याम देशमुख का बताया जा रहा है, जो ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सिवनी में किराये पर लगाया गया है।

खांडेल ने बताया कि अनुबंधित वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वाहन में सवार आरोपी युवक वाहन चालक गणेश वंशकार तथा जितेंद्र वंशकार के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को 24 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …