Breaking News
Home / breaking / नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस आरोपी को तलाश रही है। लड़की झुलस गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुलताई के पास इटावा गांव में बीती रात सत्रह वर्षीय लड़की से एक नाबालिग लड़के ने उससे उसके साथ चलने के लिए कहा। लड़की के मना करने पर आरोपी ने उसके शरीर पर कैरोसीन डालकर आग लगा दी। उसे इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर नाबालिग आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है। वह लड़की का रिश्तेदार बताया गया है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …