Breaking News
Home / breaking / राजस्थान के बाद MP में भी बीजेपी को झटका, सिंधिया ने बढ़ाई शिवराज की चिंता

राजस्थान के बाद MP में भी बीजेपी को झटका, सिंधिया ने बढ़ाई शिवराज की चिंता


भोपाल। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश की कोलारस और मुंगावली सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। कांग्रेस ने भाजपा को मुंगावली में 2,124 वोट और कोलारस सीट पर 8083 वोट से शिकस्त दी है। बता दें कि दोनों सीटें कांग्रेस विधायकों के निधन से खाली हुई थीं। 24 फरवरी को वोट डाले गए थे।

 

मध्यप्रदेश की इन दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व कांग्रेस के सीनियर लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया तमाम नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। इस जीत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और ‘अबकी बार सिंधिया सरकार’ लिखे नारे वाले पोस्टर भी लगा दिए।

 

ओडिशा में भी भाजपा हारी

ओडिशा की बीजेपुर उपचुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) ने भाजपा को 41,933 वोटों से हराया है, कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर आई है।

Check Also

शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारियों की डीपीसी के लिए सूची जारी

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के सतत् प्रयासों से शिक्षा निदेशक ने संस्थापन अधिकारियों …