Breaking News
Home / breaking / देवनानी के खिलाफ ब्राह्मण समाज बांटेगा 1 लाख पर्चे

देवनानी के खिलाफ ब्राह्मण समाज बांटेगा 1 लाख पर्चे

devnani
अजमेर। ब्राह्मण समाज पर अनर्गल टिप्पणी के कारण निशाने पर आए शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ 1 लाख पर्चे बांटे जाएंगे।
ब्राह्मण संघर्ष समिति के बैनरतले ब्राह्मण समाज ने सोमवार को खुद देवनानी के घर से इसकी शुरुआत की।
वासुदेव देवनानी के घर से ढोल नगाड़ों के साथ ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप पर्चे बांटे गए।

देवनानी को पर्चा देने के बाद उनके पूरे वार्ड में घर-घर जाकर व राहगीरों को पर्चे देकर देवनानी के कृत्य की जानकारी दी।
आगामी दिनों में पूरे शहर में घर-घर जाकर पर्चे बांटे जाएंगे।

keva bio energy card-1

 

यह है मामला

पिछले दिनों अपने नाम के आगे प्रोफेसर लिखने का विरोध होने पर देवनानी ने कह दिया कि ब्राह्मण भी तो अपने नाम के आगे ऐसे ही पंडित लगा लेते हैं।
दरअसल कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट ने प्रोफेसर लगाने के सम्बन्ध में देवनानी से जवाब तलब किया। इस पर देवनानी ने पूरे ब्राह्मण समाज पर ही टिप्पणी कर दी।
पिछले कई दिन से यह मामला गरमाया हुआ है। ब्राह्मण समाज का एक धड़ा देवनानी के पक्ष में है जबकि दूसरा धड़ा लगातार प्रदर्शन कर रहा है। विगत दिनों विप्र बंधु फरसे की पूजा, देवनानी के लिए सद्बुद्धि यज्ञ, अपने खून से चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री से देवनानी से मंत्री पद वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

देवनानी ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने में रहे नाकामयाब
http://www.newsnazar.com/politics-news/देवनानी-नहीं-काट-पाए-विरो

 

Check Also

VIDEO : जैनाचार्य सुनील सागर RSS कार्यकर्ताओं संग पहुंचे अढाई दिन का झोपड़ा, मुस्लिमों ने किया विरोध

हमारा सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित होना चाहिए अजमेर। जैनाचार्य सुनील सागर जी महाराज ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय …