Breaking News
Home / breaking / दुर्दांत हत्यारे को पुलिस ने बनाया हीरो, 15 लाख रुपए भी दिए

दुर्दांत हत्यारे को पुलिस ने बनाया हीरो, 15 लाख रुपए भी दिए

kundan pahan

रांची। कुख्यात इनामी नक्सली और दुर्दांत हत्यारे को झारखंड पुलिस ने रातो-रात हीरो बना दिया है। इतना ही नहीं, बकायदा समारोह आयोजित कर उसे मीडिया से मिलवाया गया। उसे भाषण का मौका दिया, जिसमे उसने राजनीति में आने की इच्छा जताई। इसके अलावा पुलिस के आला अफसरों ने उसे समारोहपूर्वक 15 लाख रुपए का चेक भी भेंट किया।

add kamal
इस पूरे ड्रामे पर सवालिया निशान उठाते हुए झारखण्ड उच्च न्यायालय ने सरकार से स्व प्रसंज्ञान लिया है।
न्यायालय के इस कदम से पुलिस मुश्किल में फंस गई है। उसके सरेंडर की कहानी रचने वाले पुलिस अफसर खुद को मुश्किल में पा रहे हैं।

keva bio energy card-1
यह है मामला

कुंदन पाहन कुख्यात नक्सली लीडर है। सरकार ने उस पर 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। हाल ही यह इनामी राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया।
इसी बीच पुलिस ने झारखंड-उड़ीसा की सीमा पर कुंदन के सरेंडर की जानकारी दी।
दो दिन बाद रविवार को उसे बकायदा समारोह आयोजित कर लोगों के सामने हीरो की तरह पेश किया। उसके साथ अफसरों ने फोटो खिंचवाए।
उस पर घोषित 15 लाख रुपए की राशि पुनर्वास के लिए उसे ही सौंप दी।
पुलिस के इस हाई प्रोफाइल ड्रामे के खिलाफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव ने अदालत में रिट लगाई। इसमें सवाल उठाया कि अगर पुलिस के आला अफसर कुंदन के सम्पर्क में एक महीने से थे तो उसे अरेस्ट क्यों नहीं किया, उसे सरेंडर क्यों कराया। रिट को अदालत ने पीआईएल मानते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें

इसके सिर पर होना था 1 करोड़ का इनाम, खुद कर दिया सरेंडर
http://www.newsnazar.com/international-news/इसके-सिर-पर-होना-था-1-करोड़-का

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …