Breaking News
Home / breaking / बलात्कारी सन्त के समर्थकों ने पंचकूला को बनाया ‘श्मशान’, 5 राज्यों में फैली हिंसा

बलात्कारी सन्त के समर्थकों ने पंचकूला को बनाया ‘श्मशान’, 5 राज्यों में फैली हिंसा

 

हरियाणा-पंजाब में कानून व्यवस्था फेल, हरियाणा सरकार की ढिलाई से बिगड़े हालात, कई जगह सरकारी दफ्तर, बिजली घर, मकान-दुकानें फूंकी, आम जनता को जान-माल का खतरा, पंचकूला हिंसा में 10 जनों की मौत की खबर, 70 से ज्यादा घायल, कई शहरों में कर्फ्यू, हिंसा की आग राजस्थान, यूपी व दिल्ली तक पहुंची

चंडीगढ़। पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को रेप के आरोप में दोषी मान लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर सेना की निगरानी में अम्बाला जेल के लिए रवाना कर दिया गया। इसकी खबर लगते ही हरियाणा और पंजाब में डेरा प्रेमी हिंसक हो गए। वही हुआ जिसका अंदेशा था। जगह जगह उपद्रव शुरू हो गए हैं। हिंसा की आग राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर तक पहुंच गई। इसके अलावा दिल्ली, यूपी में भी कई बसें जला दी गई हैं।

पंचकूला में जगह जगह आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। हवाई फायर गूंज रहे हैं। आम जनता में दहशत है और लोग घरों में दुबके हैं।

पंजाब में दो-तीन रेलवे स्टेशन जला दिए गए हैं। फिरोजपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है जबकि सिरसा में पहले से कर्फ्यू लागू है लेकिन यहां भी समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। यहां मीडियाकर्मियों पर हमले हो रहे हैं।

सबसे खराब हालत पंचकूला के हैं। यहां आंसू गैस के गोलों की परवाह किए बगैर बेकाबू भीड़ रास्ते में आने वाले वाहन तोड़ते, पलटते और जलाते हुए पथराव करती हुई कोर्ट की तरफ बढ़ रही है। पुलिस को भी कदम पीछे खींचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सैकड़ों वाहन जला दिए गए हैं। पुलिस को फायरिंग की इजाजत नहीं मिल रही है। आक्रोशित भीड़ शहर की तरफ बढ़ी और सैकड़ों भवनों, वाहनों को आग लगा दी।

 

हरियाणा व पंजाब के कई शहरों में उनके अनुयायी भावुक होकर बिलख उठे। अम्बाला, चंडीगढ़, पंचकूला में समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। हाईकोर्ट की मंशा के अनुसार प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए सख्ती बरती। उन्हें बेकाबू होने से रोके रखा। सेना ने फ्लैग मार्च किया। राम रहीम को सेना की निगरानी में जेल के लिए रवाना करने के बाद पुलिस ने पंचकूला से उनके समर्थकों को वापस भेजने की कवायद शुरू की। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने की भी सूचना है। जिम खाना मैदान में डटे हजारों अनुयायियों को जबरन खदेड़ने की कोशिश की तो हालात बिगड़ गए। कई जगह समर्थक उपद्रव पर उतर आए हैं। एक जगह न्यूज चैनल की ob vain पर हमला कर दिया गया।

उधर, पंजाब में तीन रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया गया है। वहां पुलिस बचाव मुद्रा में है। मीडिया कर्मियों पर भी हमले की खबरें हैं। अन्य कई वाहन भी आग के हवाले कर दिए गए। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शांति की विनती की है।

करीब 2 घण्टे तक हिंसा का नंगा नाच हुआ। डेरा प्रेमी महिला-पुरुष व बच्चे हिंसक हो गए। हिंसा की यह आग दिल्ली तक पहुंच गई। वहां कई बसों को आग लगा दी गई हैं।

 

शर्मनाक…शर्मनाक

2 घण्टे के तांडव के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए गुमराह करने वाला बयान दिया कि स्थिति नियंत्रण में है। उधर, पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री से जानकारी लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी जगह स्थिति काबू में है।

 

कौन भुगतेगा नुकसान

हिंसा की घटनाओं के बाद हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पूरे नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा को करनी होगी। इसके लिए डेरे की सम्पत्ति का आकलन करने को कहा है।

यह भी पढ़ें

 

राम रहीम इंसा रेप के दोषी साबित, सजा का ऐलान 28 अगस्त को

 

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …