Breaking News
Home / breaking / खड़े होकर लघु शंका करना सीखेंगी महिलाएं

खड़े होकर लघु शंका करना सीखेंगी महिलाएं

lady tiolet

वियना। गंदे शौचालय का इस्तेमाल करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए ऑस्ट्रिया की ग्रीन पार्टी की स्थानीय इकाई अजब ट्रैनिंग प्रोग्राम चलाने वाली है।

 

पार्टी का कहना है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रैनिंग देगी। इसके तहत महिलाओं को सिखाया जाएगा कि सार्वजनिक शौचालय में खड़े होकर पेशाब कैसे करना चाहिए।

keva bio energy card-1

पार्टी का कहना है कि संगीत महोत्सवों, खेल आयोजनों और इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान गंदे शौचालय महिलाओं के लिए परेशानी की वजह होते हैं। ऐसे में महिलाएं गंदे सार्वजनिक शौचालयों में भी इस तरीके का इस्तेमाल कर पेशाब कर सकती हैं और परेशानी से बच सकती हैं।

add kamal

बताया जा रहा है कि एक किट की मदद से महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर पाएंगी। यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं।

 

स्थानीय काउंसलर एवं ग्रीन पार्टी के सदस्य मार्था गुंजाल ने माना कि उनके इस कार्यक्रम को लेकर सभी ताज्जुब कर रहे हैं मगर यह है बड़े काम का। इससे महिलाओं को खासा फायदा होगा।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …