Breaking News
Home / breaking / खुशखबरी : आज पांचवे दिन भी पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए ताजा रेट

खुशखबरी : आज पांचवे दिन भी पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल-डीजल के दामों में आज सोमवार को पांचवे दिन भी कमी हुई है।
गत लम्बे समय से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं, मगर अब चार दिन से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने से पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद जगी है।
गत बुधवार को भाव यथावत रहे। गुरुवार को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता हो गया। शुक्रवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ।  शनिवार को पेट्रोल में 39 पैसे और डीजल में 12 पैसे की कमी आई। रविवार को भी पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 17 पैसे कम हुए। आज सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है।
आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

Date.     22-OCT-18

PETROL.       81.65

DIESEL.         77.00

POWER.         84.48

TURBO.           80.22

बीते कल के रेट

Date.     21-OCT-18

PETROL.       81.95

DIESEL.         77.28

POWER.         84.78

TURBO.           80.49

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …