Breaking News
Home / breaking / आज शरद पूर्णिमा पर कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल

आज शरद पूर्णिमा पर कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, वार गुरुवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, शरद पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, महाराज अजमीढ़ जयंती, 24.10 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज शुभ समाचार मिलेगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं।  क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

वृषभ :- आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट होगी। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है।

मिथुन :- आज आप एकाग्रता बनाए रखें। चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाएं।कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा।

कर्क :- आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सफलता पाने के लिए सबका सहयोग लें।

सिंह :- आप आज आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त करेंगे। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है। ईश्वर का स्मरण करें और धर्म कर्म में समय बिताएं।

कन्या :- आज नौकरी में सम्मान बढेगा। अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। कैरियर में भी वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आप में समर्पण की अद्भुत भावना देखने को मिलेगी। परिवार वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला :- आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। किसी को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक :- आज आप अपनी इच्छा शक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। धन हानि हो सकती है, इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजन से सौगात मिलने के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य व पूंजी निवेश में ध्यान रखें।

धनु :- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर :- आज नए सौदे लाभदायक रहेंगे। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको ऑफिस के कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ :- आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। नए स्रोतों से उम्मीद से अधिक धनलाभ होगा।

मीन :- आज आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी।  धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …