Breaking News
Home / breaking / खास खबर : करवा चौथ पर इस बार सौ साल बाद दुर्लभ संयोग

खास खबर : करवा चौथ पर इस बार सौ साल बाद दुर्लभ संयोग

karwa-chouth
भोपाल। भारत धर्म और संस्कृति का देश हैं। यहां हर त्योहार के पीछे कोई न कोई पौराणिक महत्व व मान्यता होती हैं और उतनी ही धूमधाम से इन्हें मनाया जाता हैं। इन्हीं में से एक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों के लिये बहुत अधिक महत्व होता है।

 

add

इस वर्ष सुहागिनों का यह पर्व 19 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा लेकिन इस बार करवाचौथ कुछ खास हैं। करवाचौथ पर पूरे सौ साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा हैं। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस बार करवाचौथ का एक व्रत करने से 100 व्रतों का वरदान मिल सकता हैं।

add-godreg

करवा चौथ के दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं और शाम को चांद की पूजा कर व्रत खोलती हैं। पूरे भारतवर्ष में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग बड़ी धूम-धाम से इस त्यौहार को मनाते हैं लेकिन उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि में तो इस दिन अलग ही नजारा होता है।

करवा चौथ का त्यौहार इस बार बुधवार को मनाया जा रहा हैं। बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र हैं। इस दिन चन्द्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस दिन बुध अपनी कन्या राशि में रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी की रोहिणी नक्षत्र भी हैं। बुधवार गणेश भगवान और कृष्ण भगवान दोनों का दिन हैं। ये अद्भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और भी शुभ फलदायी बना रहा हैं। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता हैं।

Check Also

पत्नी ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया

बिजनौर। स्योहारा में एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *