Breaking News
Home / breaking / 1 जून शुक्रवार को आपके जीवन में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

1 जून शुक्रवार को आपके जीवन में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 25.45 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ

मेष :-  आज आपको मानसिक संतोष मिलेगा। प्रतिष्‍ठा में वृ‍द्धि। अनावश्‍यक खर्च से बचें। योजनाएं फलीभूत होंगी। अच्‍छे विचार आएंगे। गुप्‍त शत्रुओं से सावधान रहें।

वृष :- आज आपके लिए लाभदायक हालात बन रहे हैं। परिश्रम पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दूसरों की समस्‍याओं के निराकरण पर ध्‍यान देंगे। मित्र वर्ग प्रसन्‍न रहेगा। सम्‍मान बढ़ेगा।

मिथुन :- आज आपके व्‍यक्तित्‍व में निखार आएगा। सोचे कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। प्रतिस्‍पर्धा में विजय प्राप्‍त होगी। खानपान पर विशेष ध्‍यान दें। यात्रा संभव।

कर्क :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। परिवार से महत्‍व में कमी। अधिकारियों से मन मुटाव। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। मित्रों का सहयोग मिलेगा।स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। यात्रा टालें।

सिंह :- आज व्‍यय संतुलित मात्रा में करें अन्‍यथा परेशानी हो सकती है। संतान के अध्‍ययन की चिंता। कार्य सफल होंगे। उन्‍नति के अवसर प्राप्‍त होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या :- आज आपके संपर्क बढेंगे जो भविष्‍य में लाभ देंगे। स्‍वभाव चिढ़चिढ़ा रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

तुला :- आज कार्यक्षेत्र में प्रसन्‍नता का माहौल रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्‍न रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। घर परिवार को समय दें।

वृश्चिक :- आज आपका मन अशांत रहेगा। भाई बंधुओं से सहयोग की कमी। आर्थिक नुकसान संभव। मेहनत से बिगड़े कार्य बनेंगे। स्‍वयं पर विश्‍वास में सफलता। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा।

धनु :- आज आपका समय महत्वपूर्ण है। व्‍यर्थ समय न गंवाएं। आगे की योजना बनाएं। सफलता मिलेगी। घर में नए लोगों का आगमन संभव। वृद्धजनों का ध्‍यान रखें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा।

मकर :- विश्‍वास व कठिन परिश्रम से सभी बाधाओं पर विजय प्राप्‍त होगी। स्‍वयं पर विश्‍वास रखें। नवीन वस्‍त्र, आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी पक्ष को हावी न होने दें।

कुम्भ :- आज भाग्‍य आपका साथ देगा। सभी रुके कार्य संपन्‍न होंगे। वित्‍तीय पक्ष बेहतर। पारिवारिक वातावरण सुखद। विदेश यात्रा हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

मीन :- आज आर्थिक हानि व मानसिक कष्‍ट होगा। किसी पर बिना विचारे भरोसा नहीं करें। प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। प्रिय मित्र का सहयोग मिलेगा।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …