Breaking News
Home / breaking / 1 सितम्बर 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

1 सितम्बर 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 7.37 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज के दिन शुभ हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा।

वृषभ :- आप आज थोड़ी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। किसी महिला का सहयोग मिल सकता है। नौकरी व व्यापार में स्थिति अच्छी है। आय के साथ व्यय की अधिकता बनी हुई है।

मिथुन :- आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिल सकता है। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा।

कर्क :- आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह :- आज प्रेम सम्बंध में मधुरता आएगी। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें।

कन्या :- आज बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी व्यक्ति विशेष के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधों के जगह अनुकूल परिस्तिथि निर्मित होंगी। पारिवारिक जीवन का आनन्द मिलेगा।
तुला :- आज नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बंध में मधुरता आ सकती है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आज आप किसी नए काम में बारे में सोच सकते है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु :- आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है। किसी लंबित कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है। किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है।

मकर :- आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अंतर्मन से लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा।

कुंभ :- आज आपको सफलता की कुंजी मिल सकती है। अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :- अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए। कार्यस्थल पर तनाव व परेशानी पेश आ सकती है। नकारात्मकता से दूर रहकर आत्मविश्वास से समस्या का समाधान निकालें।

 

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …