Breaking News
Home / breaking / 12 जून सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

12 जून सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

 

आषाढ़ कृष्ण पक्ष तृतीया, वार सोमवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 25.19 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- कार्यस्थल पर आज उच्च अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिए। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा गृहस्थ जीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। अधिकारी की प्रसन्नता आप पर रहेगी। पदोन्नति होने की भी संभावना है।

वृषभ :- आपकी अधिक भावुकता आपको बीमार कर सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिए। वाणी और भाषा पर संयम बरतने और खान-पान में लापरवाही से बचने की जरूरत है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ विवाद न करें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य से काम लें।

मिथुन :- आज आमोद-प्रमोद में दिन बीतेगा। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का योग है। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा। भक्ति और योग ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी।

कर्क :- कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को रखने करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।
सिंह :- प्रणय-प्रसंग में दिन बीतेगा। क्रोध पर संयम रखें। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों से सहयोग मिलने के बाद आपका आनंद दोगुना हो जाएगा।

कन्या :- आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास की कमी रहेगी। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दीजिएगा।

 

तुला :-  नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रह सकता है। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक :- निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की आशंका है परंतु मध्याह्न के बाद परिजन तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता भी रहेगी।

धनु :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आपका उत्साह बना रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। घर में तथा कार्यस्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च हो सकता है।

मकर :-  क्रोध पर संयम रखें । उग्र चर्चा व विवाद से बचें। मन में व्यग्रता रहेगी ऐसे में आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा।

कुंभ :-  आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा।

मीन :- आज का दिन लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से आय में वृद्धि होने के योग हैं।

 

 

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …