Breaking News
Home / breaking / 12 नवम्बर रविवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

12 नवम्बर रविवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

 

मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु , रवि दक्षिणायन

मेष :- आज नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय अपेक्षित है। संतानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।

बृषभ :- आज शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूरे होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। शिक्षा में मनोवान्छित परिणाम मिलेंगे।

मिथुन :- आज कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कर्क :- आज कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगायें।

सिंह :- आज कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

कन्या :- आज नकारात्मक चिंताओं को त्याग क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों एवं सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला :- आज किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों।

वृश्चिक :- आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनाएंगी। घरेलू कायरें में व्यस्तता संभव। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन प्रसन्न होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।

धनु :- आज सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छबि बनावें। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।

मकर :- आज विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज अपना अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। कुछ अभिलाषाओ की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।

मीन :- पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …