Breaking News
Home / breaking / 14 जुलाई शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

14 जुलाई शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, नाग पंचमी पर्व, 14.56 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करेंगे। धन लाभ के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ सकती है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

वृषभ :- आज शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से पूरे कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ होगा। अच्छे समाचार मिलने के योग। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुन :- नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के लिए धन खर्च हो सकता है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी।

कर्क :- आज दिन ठीक नहीं है। आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रह सकती है। छाती में दर्द या अन्य किसी कारण से तकलीफ रह सकती है। अनिद्रा सताएगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा। पानी से बचकर रहें।

सिंह :- आज आप खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के योग। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि के प्रबल योग हैं। नए कार्य या योजना के लिए अनुकूल दिन है। संगीत व धर्म के प्रति विशेष रुचि रहेगी।

कन्या :- आज परिवार में सुख- शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय बीतेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्ठान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। दिन ठीक बीतेगा।

तुला :- आज आपके कार्य सफल हो सकेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज-शौक के साधन और मनोरंजन को लेकर आज पैसे खर्च हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहने की संभावना।

वृश्चिक :- आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के लिए धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में शिकायत रह सकती है। मन के भीतर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। कचहरी संबन्धी कार्यों में सावधानी रखें। संयमित व्यवहार अपनाएं। ईश्वर का स्मरण करें।

धनु :- आज दिन अच्छा है। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन हो सकता है। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी और पुत्र से लाभ प्राप्ति की संभावना है।

मकर :- आज आपका दिन अच्छा है। व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारी के खुश होने से पदोन्नति के योग हैं। सरकार, मित्र और सम्बन्धियों से लाभ होने की संभावना। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।

कुंभ :- आज शारीरिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च हो सकता है। संतान के सम्बन्ध में चिंता रह सकती है। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न पड़ें। विदेश से समाचार मिलने के योग।

मीन :- आज आपको आकस्मिक धनलाभ का योग है। लेकिन मानसिक और शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बन्धी लाभ होंगे। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति में मन लगाएं।

Check Also

7 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि,  वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …